Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पंचायत समिति सिरसा के वार्डों में कोई बदलाव नहीं, अब खंड सिरसा में होंगी 56 ग्राम पंचायतें – दो गांव पूरे व कुछ गांवों का आंशिक भाग शामिल हुआ नगर परिषद सिरसा में – तीन ग्राम पंचायतों में पुन: वार्डबंदी के बाद अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया जारी

सिरसा, 06 सितंबर।।।( सतीश बंसल )
हरियाणा सरकार विकास एवं पंचायत विभाग की अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत ढाणी चन्नु शहीद, फतेहपुर वैदवाला व कंगनपुर की वार्डबंदी पुन: की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायत ढाणी चन्नु शहीद में कुल वार्डों की संख्या नौ है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड जो इस जाति की महिलाओं सहित शामिल हैं, के लिए तीन वार्ड तथा पिछड़े वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत फतेहपुर वैदवाला में कुल वार्डों की संख्या 14 है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड जो इस जाति की महिलाओं सहित शामिल हैं, के चार वार्ड तथा पिछड़े वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत कंगनपुर में कुल वार्डों की संख्या 9 है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड जो इस जाति की महिलाओं सहित शामिल हैं, के लिए दो वार्ड तथा पिछड़े वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि पंचायत समिति, सिरसा के वार्डों की संख्या में कोई तबदीली नहीं हुई है, इसलिए इसमें वार्डों की संख्या पहले की भांति 30 ही रहेगी। ग्राम पंचायत खाजाखेड़ा की पूरी जनसंख्या नगरपरिषद, सिरसा में शामिल करने तथा ग्राम पंचायत चत्तरगढ़ पट्टी की बची हुई शेष जनसंख्या को अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत चन्नु शहीद में शामिल करने के कारण ग्राम पंचायत खाजाखेड़ा व ग्राम पंचायत चत्तरगढ़ पट्टी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। अब खंड सिरसा में 58 ग्राम पंचायतों में से दो कम होकर शेष 56 ग्राम पंचायतें रह गई हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बाजेकां, फतेहपुर वैदवाला, शाहपुर बेगू व कंगनपुर की आंशिक जनसंख्या नगर परिषद, सिरसा में शामिल हुई है, जिसके दृष्टिगत ये ग्राम पंचायतें अपने अस्तित्व में बनी रहेंगी।

 

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि पंचायत समिति सिरसा के वार्ड नंबर एक में ग्राम पंचायत मीरपुर, मीरपुर कॉलोनी शामिल हैं जिसमें कुल जनसंख्या 3838 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 628, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2782 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 428 है। वार्ड नंबर दो में ग्राम पंचायत बनसुधार व खैरेकां शामिल हैं जिसमें कुल जनसंख्या 5638 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1982, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1696 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1960 है। वार्ड नंबर तीन में ग्राम पंचायत ढाणी ख्योवाली व ढाणी 400 शामिल हैं जिसमें कुल जनसंख्या 3674 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 537, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2077 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1060 है। वार्ड नंबर चार में ग्राम पंचायत पुरानी चामल ढाणी सुखचैन सहित चामल शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 2798 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 367, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1577 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 854 है। वार्ड नंबर पांच में ग्राम पंचायत झोरडऩाली शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 4282 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 494, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 3054 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 734 है। वार्ड नंबर छह में ग्राम पंचायत केलनियां, अहमदपुर, शमशाबाद पट्टïी शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 7284 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1380, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 5242 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 662 है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर सात में ग्राम पंचायत भंबूर, अलानूर ऊर्फ नानकपुर, अलीपुर टीटूखेड़ा शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 7119 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 2913, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 3356 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 850 है। वार्ड नंबर आठ में ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर सलारपुर, नटार शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 6040 है, जिसमेें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 2097, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2500 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1443 है। वार्ड नंबर नौ में ग्राम पंचायत शहीदांवाली, रंगड़ीखेड़ा, धिंगतानियां शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 6544 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1664, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2806 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 2074 है। वार्ड नंबर 10 में ग्राम पंचायत मंगाला में कुल जनसंख्या 6239 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1782, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 3655 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 802 है। वार्ड नंबर 11 में ग्राम पंचायत माधोसिंघाना, ढाणी लिवालवाली शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 8828 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 2473, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 3183 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 3172 है। वार्ड नंबर 12 में ग्राम पंचायत कंगनपुर शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 1988 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 505, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 297 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1186 है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 13 में ग्राम पंचायत शाहपुर बेगु (ढाणी सावनपुरा), शाह सतनामपुरा (सुखचैन पुरा नई बस्ती शाह सतनाम धाम) शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 7293 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 2387, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1505 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 3401 है। वार्ड नंबर 14 में ग्राम पंचायत बाजेकां शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 6577 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 3418, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 912 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 2247 है। वार्ड नंबर 15 में ग्राम पंचायत फुलकां (खंडावाली), कंवरपुरा शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 5483 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1494, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1470 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 2519 है। वार्ड नंबर 16 में ग्राम पंचायत सुचान, कुसुंबी (चक सुचान) शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 6679 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 2951, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1622 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 2106 है। वार्ड नंबर 17 में ग्राम पंचायत कोटली शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 8027 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 6316, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1212 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 499 है। वार्ड नंबर 18 में ग्राम पंचायत नेजाडेला कलां, ढाणी चन्नु शहीद, झोपड़ा (चत्तरगढ़पट्टïी से जनसंख्या 252 शामिल है) शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 7386 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 2067, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 3100 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 2219 है। वार्ड नंबर 19 में ग्राम पंचायत फरवाई कलां, फरवाई खुर्द शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 4598 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1830, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1758 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1010 है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 20 में ग्राम पंचायत पनिहारी शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 4788 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1788, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2290 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 710 है। वार्ड नंबर 21 में ग्राम पंचायत मुसाहिबवाला, भरोखां, ढाणी भरोखां शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 4804 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1312, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2282 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1210 है। वार्ड नंबर 22 में ग्राम पंचायत बरूवाली प्रथम शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 3049 जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 762, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1963 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 324 है। वार्ड नंबर 23 में ग्राम पंचायत दड़बी शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 4561 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1683, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2673 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 205 है। वार्ड नंबर 24 में ग्राम पंचायत सिकंदरपुर शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 5292 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 2524, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1305 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1463 है। वार्ड नंबर 25 में ग्राम पंचायत हांडीखेड़ा (कासनेखेड़ा), फतेहपुर, वैदवाला शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 6360 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1860, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2241 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 2259 है। वार्ड नंबर 26 में ग्राम पंचायत रसूलपुर, मोरीवाला (साकरखेड़ा) शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 3747 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1199, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2049 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 499 है। वार्ड नंबर 27 में ग्राम पंचायत संगर सरिस्ता, ढाणी रामपुर (ढाणी वरियामचंद, ढाणी गुरनानकपुर), थेड़ी बाबा सावन सिंह शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 3015 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 822, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1981 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 212 है। वार्ड नंबर 28 में ग्राम पंचायत भावदीन शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 5552 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 2683, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 754 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 2115 है। वार्ड नंबर 29 में ग्राम पंचायत मौजुखेड़ा, नरेलखेड़ा, बग्गुवाली शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 4681 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 1397, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 1009 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 2275 है। वार्ड नंबर 30 में ग्राम पंचायत पतली डाबर (ढाणी डाबर), डिंग रोड़, ढाणी खुहवाली (ढाणी माजरा) शामिल है जिसमें कुल जनसंख्या 4675 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 868, पिछड़ी जाति वर्ग की जनसंख्या 2767 तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1040 है।