Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिस महिला पर एसिड फेंका, सज़ा काटी, 17 साल बाद उसी महिला को खोजकर किया रेप

दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर एक महिला के रेप का आरोप है। उस शख्स ने साल 2005 में उसी महिला पर एसिड अटैक किया था, उसे सात साल की सज़ा भी हुई थी। आरोपी का नाम कपिल गुप्ता बताया जा रहा है, जेल से बाहर निकलकर उसने महिला को ट्रेस किया, पता चला कि उसकी शादी कपिल की रिश्तेदारी में ही किसी से हुई है। दिसंबर, 2021 में कपिल उस महिला तक पहुंचा और दिल्ली में उसका रेप किया। साल 2005 में कपिल गुप्ता ने विक्टिम पर एसिड से हमला किया था कानपुर में, उस केस में उसे सात साल की सज़ा भी सुनाई गई थी, घटना के बाद विक्टिम की शादी हो गई थी और वो दिल्ली शिफ्ट हो गई थी।

सज़ा पूरी करने के बाद आरोपी जेल से छूटा तो उसने महिला के बारे में जानकारी निकालनी शुरू की, उसने कानपुर में अपनी जान-पहचानवालों से महिला के बारे में पता किया, वो कहां रहती है, किसके साथ रहती है, सारी जानकारी निकाली, इसके बाद 13 दिसंबर, 2021 को आरोपी दिल्ली में महिला के घर पहुंचा। उसने विक्टिम के पति और बच्चों पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी, और, कथित तौर पर उसका बलात्कार किया, आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया, और महिला को सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देने लगा। पुलिस के मुताबिक, महिला आरोपी की धमकियों से डरी हुई थी। घटना के तीन महीने बाद उसने शिकायत दर्ज की, 21 मार्च को कपिल गुप्ता के खिलाफ IPC की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज करवाया।आजतक से जुड़े तनसीम हैदर की रिपोर्ट के मुताबिक़, DCP संदीप शर्मा ने कहा,