Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

युवती का नहाते समय बना रहा था व‍ीड‍ियो, ग‍िरफ्तार

 

जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। नगरनार गांव के राम मंदिर पारा क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक को युवती का नहाते समय वीड‍ियो बनाते पकड़ ल‍िया, ज‍िसे पर‍िजनों ने पुल‍िस के हवाले कर द‍िया। पुल‍िस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीया युवती का नहाते वक्त उसका 23 वर्षीय पड़ोसी हेमाचंद्र साहू वीडियो बना रहा था। उस पर नजर पड़ते ही तुरंत पीड़िता के चिल्लाने पर परिजनों ने उसे पकड़ ल‍िया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। ड्यूटी में उपस्थित महिला आरक्षक सोनमती नाग एवं गोवर्धन कश्यप ने घटना की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छेड़खानी की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां पीड़‍िता ने बताया क‍ि वह बाथरूम में नहा रही थी तभी उसके घर के बगल में किराए से रहने वाला हेमाचंद्र साहू बाथरूम की खिड़की में लगे हुये बोरा व जाली को हटाकर उसका नहाते समय वीडियो बना रहा था। यह करतूत देखते ही वह चिल्लाई। पीड़िता की मां और आसपास के लोग आए और 112 में फोन किया। 112 के स्टाॅफ द्वारा हेमचंद साहू से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह मान ल‍िया है। फ‍िलहाल पुलि‍स आगे की कार्रवाई कर रही है।