Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विधु विनोद चोपड़ा की नई फिल्म ‘शिकारा’ का ट्रेलर हुआ आउट, कश्मीरी पंडितों का दर्द किया बयां

‘3 इडियट’ फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा अपनी नई फिल्म ‘शिकारा’ लेकर आए हैं, जिसमें कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत बेहद खूबसूरती से होती है जिसमें एक कपल की कहानी दिखाई गई है।
लेकिन इसके बाद उनके साथ साथ जो 4 लाख कश्मीरी पंडितों के साथ होता है वो काफी खौफनाक है।

ये कहानी 1990 की है जब कश्मीरी पंडित अपने ही देश में रिफ्यूजी बन गए थे। वो वापस नहीं जा सकते थे क्योंकि उनकी जान खतरे में थी। उनके घर जला दिए गए थे।

उन्हें रिफ्यूजी कैंप्स में रहना पड़ता था। ये सभी इस ट्रेलर में दिखाया गया है। कश्मीरी कपल के जरिए फिल्म की कहानी आगे बढ़ती रहती है और सालों तक उनके साथ क्या होता है ये इसमें दिखाया गया है।

फिल्म में दो नए किरदारों का डेब्यू किया गया है। एक हैं आदिल खान। उनके कैरेक्टर का नाम शिव कुमार धार है और दूसरी हैं सादिया। जिनके कैरेक्टर का नाम शांति धार है। दोनों ही पहली बार विधु विनोद चोपड़ा की डायरेक्शन में काम रहे हैं। ट्रेलर में दोनों ही अपने कैरेक्टर में ढलते नजर आ रहे हैं।