Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किशोरी को नशे की गोलियां खिलाकर किया दुष्कर्म

 

जयपुर। शास्त्रीनगर थाना इलाके में घर से बाजार जा रही किशोरी को बाइक सवार युवक अगवा कर अपने साथ ले गया और नाहरी का नाका एक सुनसान मकान में लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता का आरोप है कि आरोपित ने उसे पहले जबरन शराब पिलाई और इसके बाद पानी पीने को दिया। इससे वह बेहोश हो गई। जब उसे सुबह होश आया तो उसने स्वयं को अस्त व्यस्त हालत में पाया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयानों के आधार पर त्वरित कार्रवाई आरोपित को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाधिकारी सज्जन सिंह कविया ने बताया कि मूलत: पश्चिम बंगाल निवासी एक पंद्रह वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ किराए से शास्त्रीनगर में रहती है और और मां के साथ कचरा बीनने का काम करती है। वह 18 नवम्बर को घर से सामान लेने बाजार जा रही थी इसी दौरान मकान मालिक का बेटा सुभाष उर्फ विजय आया और उसे जबरन बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गया। नाहरी का नाका स्थित एक मकान पर ले गया जहां पर आरोपी ने उसे शराब पिलाई और फिर पानी में मिलाकर नशे की गोलियां दे दी। इससे वह बेहोश हो गई। आरोपित ने रातभर उसका देहशोषण किया। सुबह होश आया तो उसने स्वयं को अस्त व्यस्त हालत में पाया। आरोपित ने घटना के बारें में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपित उसे घर के नजदीक छोड़कर भाग निकला। किशोरी के परिजन उसे रातभर से खोज रहे थे। घर जाने के दौरान उसे परिजन मिल गए। इस पर उसने परिजनों को सारी आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर बुधवार को थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़त किशोरी का मेडिकल करवा कर आरोपित सुभाष उर्फ विजय की तलाश कर गुुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।