Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अनुबंधित कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन पांचवे  दिन भी जारी

सिरसा।।(।(सतीश बंसल ) हरियाणा विद्युत निगम के सामने कर्मचारियों को वेतन में अनुभव का लाभ दिलवाने व बकाया एरियर के लिए धरना प्रदर्शन पांचवे  दिन भी जारी रहा जिसमें सिरसा के सभी अनुबंधित कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया धरना प्रदर्शन पांचवे दिन में प्रवेश कर चुका है  जिसकी अध्यक्षता  जिला नरेश जांगड़ा जिला संगठन करता ने की।

इस मौके पर पहुंचे जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप लाम्बा  जी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया और कहा की धरना प्रदर्शन को आज पांचवा  दिन हो चुका है लेकिन विभाग के अफसर अनुबंधित कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा इसकी  कड़े शब्दों में निंदा करता है और नरेश जांगड़ा जिला संगठनकरता  अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने कहा कि अगर अधिकारियों ने जल्द ही अनुबंधित कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं किया तो मजबूरन संगठन को आंदोलन तेज करना पड़ेगा   जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निगम प्रशासन की होगी l इस मौके पर राजकुमार  सुरजीत बंसी सतीश व कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे