Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने पार्टी छोड़ दी है यूपी में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बड़ी हुए बगावत

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने पार्टी छोड़ दी है यूपी में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बड़ी बगावत हुई है। और उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि ओम प्रकाश राजभर देश के सबसे बड़े झूठे नेता हैं और उन्होंने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। सुभासपा में टूट के सवाल पर अरुण राजभर ने दैनिक भास्कर से कहा,” जब शशि हमारी पार्टी का कई पदाधिकारी ही नहीं हैं तो टूट कैसे होगी। उसने जब किसी को विधायक बनाया नहीं तो उसके साथ कौन जाएगा। हमारा गठबंधन अभी भी सपा के साथ है। आगे क्या होगा, इसका खुलासा 16 जुलाई को होने वाली प्रेस कान्फ्रेंस में करेंगे।

अखिलेश यादव से मुलाकात कर बात करेंगे। हमारी अगली रणनीति अखिलेश यादव के रुख पर निर्भर करती है। अखिलेश जिसे कहेंगे, राष्ट्रपति चुनाव में उसी को पार्टी वोट देगी।”

अखिलेश यादव से नाराज है राजभर!
राष्ट्रपति चुनाव में अखिलेश ने यशवंत सिंहा से मिलने के लिए नहीं बुलाया। 8 जुलाई को ओम प्रकाश राजभर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित मुख्यमंत्री आवास पर डिनर में पहुंचे। इसके बाद अखिलेश से अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी। शशि प्रताप सिंह ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि उनकी पार्टी का नाम ‘राष्ट्रीय समता पार्टी’ होगा। समाचार चैनल जी मीडिया से बात करते हुए शशि प्रताप सिंह ने कहा, “ओपी राजभर ने सिर्फ धोखा दिया है और वह देश के सबसे बड़े झूठे नेता हैं। ओम प्रकाश राजभर बिन पेंदी के लोटे की तरह हैं और सिर्फ धोखा देने का काम करते हैं। बता दें कि ओम प्रकाश राजभर इस वक्त सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। ख़बरों के अनुसार ओम प्रकाश राजभर ज्यादा तरजीह न दिए जाने से नाराज चल रहे हैं। ओपी राजभर ने कुछ दिन पहले कहा भी था कि जब राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस हुई थी, उस समय उन्हें निमंत्रण नहीं दिया गया था।