Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को कटरा से अर्धकुमारी तक रोपवे निर्माण को दी गई मंजूरी

वैष्णो धाम में रोपवे के जरिए हर घंटे एक तरफ से 1500 यात्रियों को ले जाना संभव होगा। केबिन क्षमता आठ यात्रियों की होगी। रोपवे के निर्माण पर करीब 94.23 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान लगाया जा रहा है हर यात्री आने-जाने का शुल्क 200 रुपये रखा जाए तो 63 फीसदी संचालनात्मक लागत वसूल हो सकती है। माता वैष्णो देवी की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रोपवे निर्माण के  प्रस्ताव को पुनर्गठित बोर्ड ने अपनी पहली ही बैठक में मंजूरी दे दी है। बोर्ड की 69वीं बैठक थी। बैठक में श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे।

अर्धकुमारी से भवन तक वैकल्पिक मार्ग पर बिजली चालित बैटरी के वाहन चलाए जाते है। इसके अलावा कटरा से अर्धकुमारी तक एक और वैकल्पिक मार्ग चालू है। रोपवे बन जाने के बाद भक्तों को कई नए और रोचक विकल्प मिल जाएंगे.