Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए कब है महावीर जयंती,और उसका शुभ मुहूर्त

महावीर जयंती चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। जैन धर्म के आखिरी आध्यात्मिक गुरु थे महावीर जैन , महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे इसलिए जैन धर्म के लिए महावीर जयंती महत्वपूर्ण होती है।
महावीर का बाल्यावस्था में नाम वर्धमान था। महावीर का जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार के वैशाली में हुआ था। महावीर ने तमाम भौतिक सुविधाओं को त्यागकर 30 वर्ष की आयु में घर छोड़कर 12 साल तप करके कैवल्य ज्ञान प्राप्त किया। महावीर तीर्थंकर कहलाएं। महावीर ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया।


भगवान महावीर ने जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत बताए। ये सिद्धांत सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अचौर्य (अस्तेय) और ब्रह्मचर्य है।

महावीर जयंती शुभ मुहूर्त: तिथि- 14 अप्रैल, गुरुवार त्रयोदशी तिथि आरंभ – 14 अप्रैल 2022, सुबह 04.49 बजे से , त्रयोदशी तिथि समाप्त – 15 अप्रैल 2022, सुबह 03.55 बजे तक।