Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है सरकार: सुरेश राठी

सिरसा

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ
पटवार भवन सिरसा में मदन लाल कंबोज सर्कल सचिव की अध्यक्षता में कन्वेंशन की गई। भारी संख्या में
कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। राज्य प्रधान सुरेश राठी ने बताया कि सरकार बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई थी,
लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन
लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित इन तमाम मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की
गई। उन्होंने बताया कि 28 मई 2023 को जींद में बहुत बड़ी रैली होगी। लाखों कर्मचारी इस रैली में हिस्सा लेंगे।


अगर फिर भी सरकार नहीं मानी तो सितंबर 2023 में बिजली मंत्री के कैंपस में धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके
पर मदनलाल सर्किल सचिव, अविनाश चंद्र उप राज्य प्रधान, महेंद्र शर्मा पूर्व प्रधान एसकेएस, रमेश सैनी जिला
सचिव, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान, बाबूलाल यूनिट प्रधान सिटी, सुभाष चंद्र सीसी मेंबर डबवाली, रजिंदर रिटायर
कर्मचारी प्रधान, मदनलाल खोथ, लखबीर सिंह यूनिट सचिव सिटी, हरीकृष्ण सब यूनिट प्रधान, विजय सिंह सब
यूनिट प्रधान, अजय पासी, मीत चंद, सतबीर कुंडू, कमलेश जेई, विजय सिंह, कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह बराड़,
राहुल डबवाली, राम प्यारा जेई को यूनिट का वरिष्ठ उपप्रधान व गुलबाग सिंह जीवन नगर सह सचिव यूनिट सब
अर्बन चुना गया। कन्वेंशन में अनूप सिंह जींद व जिला सिरसा सर्कल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।