Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शर्मनाक! खून से सुसाइड नोट लिखकर किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

भोपालः मध्य प्रदेश के किसानों की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। एक ओर जहां मध्य प्रदेश के राज्य कृषि मंत्री को लगातार कृषि कर्मठ अवार्ड मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर राज्य के किसान कर्ज की वजह से लगातार आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सिवनी से सामने आया है। यहां एक किसान ने खून से लिखे एक पत्र में अपनी आप बीती लिखी और सुसाइड करने जा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक सिवनी मुख्यालय से सटे गांव भंडारपुर के रहने वाले किसान संतकुमार ने इस बार चने की खेती की थी, जिससे उसने 115 क्विंटल चने निकाले थे और उसने उस फसल को 4 महीने पहले क्षेत्र की लूघरवाड़ा सरकारी सोसायटी में बेच दी। लेकिन उसका भुगतान नही किया गया है।
संतकुमार ने कई बार इसका विवरण मांगा लेकिन लगातार कोशिशें करने के बाद भी उसकी भुगतान की समस्या का समाधान न हो सका। इसके बाद उसने अन्य क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर अपनी समस्या से सूबे के निजाम को भी अवगत कराया, लेकिन फिर भी कोई समाधान न निकल सका। इससे परेशान होकर उसने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल वो सिवनी के जिला चिकित्सालय में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
किसान संतकुमार के पास से एक खून से लिखा पत्र भी मिला है, जिसमें उसने अपनी आप बीती लिखी है और अपनी मौत का जिम्मेदार जिले के अधिकारियों को बताया है।