Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्मचारियों ने एसडीओ को दिया 6 दिसंबर तक का अल्टीमेटम मांगें पूरी न होने पर किया जाएगा धरना-प्रदर्शन

सिरसा। (सतीश बंसल)  ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सुनील मैहला
सब यूनिट प्रधान की अध्यक्षता में जीवन नगर में मीटिंग की गई। ऐलनाबाद, जीवन नगर, नाथूसरी चौपटा,

रानियां सब अर्बन, सब यूनिट सिरसा के पदाधिकारियों और जीवन नगर के कर्मचारियों ने भारी संख्या में हिस्सा
लिया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों लाइन पर काम करने के लिए कर्मचारियों को टी-पी औजार उपलब्ध करवाए
जाएं, सब स्टेशनों व फील्ड में स्टाफ  की कमी को पूरा किया जाए, टेक्निकल स्टाफ  ऑफिस में बैठा है, उसे फील्ड
में लगाया जाए, लाइन स्टाफ  जो दफ्तर में बैठा है, स्टाफ  की कमी को देखते हुए उच्चाधिकारियों की तरफ  से पत्र
भी आया हुआ है, लेकिन पत्र की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, एसडीओ जीवन नगर को कई बार लिखकर दे चुके
हैं, अभी तक किसी भी समस्या का हल नहीं किया है। ना यूनियन के पदाधिकारियों से कोई बात की है, जिस
कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। इन सब समस्याओं का 6 दिसंबर 2022 तक समाधान ना किया गया तो धरना-


प्रदर्शन एसडीओ जीवन नगर के खिलाफ  7 दिसंबर 2022 से शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मदनलाल सर्कल
सचिव, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान सब अर्बन, बाबूलाल सिटी यूनिट प्रधान, राजेश भाकर जिला सचिव सर्व
कर्मचारी संघ, राजकुमार गुर्जर, शिशपाल, नरेश कुमार, सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, विजय सिंह,
हरिकिशन, कुलदीप सिंह, हरदेव सिंह, अमन कंबोज, सचिव राजकुमार, जसपाल सिंह, संजय, चरणपाल, बलजिंद्र
सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।