Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ब्रेनी बैजर्स ने जीती ओवर ऑल ट्राफी

सिरसा। (सतीश बंसल)  सिक्ख धर्म के 9वें गुरु हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर
भारत विकास परिषद शाखा सिरसा के तत्वावधान में शुक्रवार को संगम स्कूल भरोखां में श्री गुरु तेग बहादुर जी के
जीवन पर निबंध, क्विज और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग
लिया। निबंध प्रतियोगिता में अभिनव नेहरा प्रथम तथा प्रियंका सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। धर्म एवं
संस्कृति पर हुए क्विज कांटेस्ट में ब्रेनी बैजर्स हाऊस के गौरव स्वामी और जश्नदीप ने प्रथम एवं टेलेंटिड टटलश के
मनीष और राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अभिनव नेहरा ने
प्रथम एवं प्रियंका सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अध्यापन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के


लिए अध्यापिका कविता रानी को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा सिरसा
के शाखाध्यक्ष सुरेन्द्र बंसल, भगवान दास बंसल, संजय मैहता एडवोकेट, राज गुप्ता शाखा महिला प्रमुख, रीतू
बंसल, सुनीता सेठी, भारती मोंगा सहित स्कूल का स्टाफ  उपस्थित था। शालू नारंग ने मंच संचालन का दायित्व
निभाया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् की तरफ से सभी बच्चों को बिस्किट बांटे गए। अंत में विद्यालय
के मुख्याध्यापक छगन सेठी ने भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों और सभी  ग्रामवासियों का धन्यवाद
किया।