Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, दो गिरफ्तार

नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में मंगलवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर छह लाख रुपये मांगे थे।

थाना निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि पीड़ित किशोरी ने सोमवार को दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें उसने बताया था कि बुलंदशहर निवासी अर्जुन और फरमान उसके दोस्त थे। कुछ दिन पहले फरमान उसे नॉलेज पार्क स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह उसको ब्लैकमेल करने लगा था। किशोरी ने जब इसकी शिकायत अर्जुन से की तो उसने भी अपने दोस्त का पक्ष लिया। आरोप है कि दोनों ने उससे छह लाख रुपये मांगे और न देने पर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे डाली। नाबालिग की मेडिकल जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।