Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्कूल छोड़ने के बहाने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

 

जोधपुर (राजस्थान)। मंडोर थाना क्षेत्र की चौदह साल की बालिका के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की है। रात को पीड़िता किशोरी को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। शुक्रवार सुबह पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल करवाया है। बदमाशों ने वारदात को शराब पीकर अंजाम दिया। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करते हुए अब बदमाशों की तलााश आरंभ की है।

शुक्रवार को मंडोर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें बताया कि उसकी 14 साल की बेटी क्षेत्र की एक स्कूल में पढ़ती है। गुरूवार को वह साइकिल लेकर स्कूल जा रही थी। तब बीच रास्ते उसकी साइकिल खराब होने पर वह दुकान पर ठीक करवाने रुकी। इस पर दुकान के पास में ही मौजूद रवि और सुरेंद्र नाम के दो शख्स ने उसे गाड़ी पर स्कूल छोड़ आने को कहा। वह विश्वास में आकर उनके साथ रवाना हो गई।

बदमाश उसे दूसरे रास्ते से होते हुए महामंदिर स्थित किसी मैरिज पैलेस जैसे लगने वाले एक स्थान पर लेकर गए। जहां एक कमरा बना हुआ था। बदमाशों ने उसे कमरे पर बंद कर दिया और फिर शराब ठेके से शराब लेकर आए। फिर दोनों ने बारी बारी उससे दुष्कर्म किया। बदमाशों ने उसका स्कूल बैग खंगाला और टिफिन निकाल कर खाना खाया। बाद में शाम को उसे फिर स्कूल वाले रास्ते पर छोड़ गए। घर पर घबराई हालत में पहुंची किशोरी ने मां को सारी कहानी बयां की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।