पलवल (हरियाणा)। सदर थानांर्गत क्षेत्र में तीन लोगों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की उम्र 15 साल है। यह वारदात 11 सितंबर की रात की है।
पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर शुक्रवार को शबीर, राहुल और आफीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसआई शोभा ने बताया कि शबीर रात को लड़की के घर गया। उससे कहा, तुम्हारी बकरी का बच्चा बाहर घूम रहा है। पीड़ित जैसे ही बाहर आई तीनों उसे उठाकर खेत में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।