Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई तैमूर की क्यूटनेस, कुछ इस तरह ले रहें हैं ठण्ड का मज़ा…तस्वीरें

बॉलीवुड के नन्हे नवाब यानी तैमूर अली खान इन दिनों अपने मम्मी-पापा के साथ नए साल के जश्न के लिए स्विट्जरलैंड के गस्ताद शहर में पहुंच चुके हैं. आपको बता दें हाल ही में तैमूर ने केपटाउन में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था.

जिसके कुछ दिन बाद ही ये परिवार न्यू ईयर मनाने के लिए रवाना हो गए थे. हाल ही में तैमूर की एक क्यूट फोटो सामने आई है जिसे देखने के बाद आपको भी तैमूर से प्यार हो जाएगा.

लंदन में तैमूर की क्यूटनेस

View this post on Instagram

#taimuralikhan ♥♥♥

A post shared by kareena kapoor fc (@kareenakapoorkhan_fc07) on

तैमूर की इस तस्वीर को देखकर आप उनपर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. लंदन में तैमूर इन दिनों अपनी क्यूटनेस बिखेर रहे हैं. इस तस्वीर में तैमूर बर्फ का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी इस फोटो को देखकर तो आप भी तैमूर की तारीफ करने से नहीं थकेंगे.

तैमूर ने हुडी पहनी हुई है जिसमे वो काफी क्यूट लग रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बीयर स्टाइल की कैप पहनी हैं जिसमे वो लाजवाब लग रहे हैं. तैमूर का ध्यान फोटोशूट पर नहीं बल्कि खूबसूरत बर्फीली वादियों पर हैं. हर कोई एक बार फिर तैमूर के इस क्यूट लुक को खूब पसंद कर रहा हैं. आपको बता दें इस ट्रिप में सैफ और करीना के साथ नताशा पूनावाला, उनके हसबैंड और बेटा भी शामिल हैं.

आपको बता दें तैमूर बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टारकिड हैं. उनके नाम से ना जाने कितने ही सोशल मीडिया एकाउंट्स बने हुए हैं जिस पर आए दिन तैमूर का कोई ना कोई फोटो और वीडियो सामने आता ही रहता हैं.