Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वैक्सीन की कमी को लेकर दिल्ली सरकार ने फिर साधा केंद्र पर निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार भले कम हो रही हो लेकिन वैक्सीन को लेकर राजनीति जारी है। दिल्ली सरकार ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर दिल्ली को कम वैक्सीन देने का आरोप लगाया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस विषय पर ट्वीट करके कहा कि दिल्ली में वैक्सीन फिर खत्म हो गई है। केंद्र सरकार एक-दो दिन की वैक्सीन देती है, फिर हमें कई दिन वैक्सीन केंद्र बंद रखने पड़ते हैं। केंद्र सरकार की क्या मजबूरी है। इतने दिन बाद भी हमारे देश का वैक्सीन प्रोग्राम लड़खड़ा कर क्यों चल रहा है?

उपमुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) में एक बार फिर आमने सामने आ गये हैं। भाजपा के नेताओं की तरफ से आप पर मिस मैनेजमेंट का आरोप लगाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 45 नए कोरोना के मामले सामने आये हैं। इस दौरान सकारात्मकता दर 0.08 प्रतिशत रही। पिछले 24 घंटों में 92 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जबकि 03 लोगों की मौतें हुई है। फिलहाल दिल्ली में 693 सक्रिय मामले हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मरने वालों की संख्या 25,018 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.