Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुल की मरम्मत के चलते 25-26 को प्रभावित होंगी ट्रेनें

नई दिल्ली. अगर आप 25 और 26 नवंबर को रेल से सफर करने वाले है तो बता दे कि दिल्ली मंडल के नई दिल्ली-सब्जी मंडी किशनगंज रेल सेक्शन पर पुल की मरम्मत कार्य होने वाला है. जिसके  कारण 25 और 26 नवंबर को 12.00 घंटे का एक ट्रैफिक ब्लॉक किया जायेगा. इस वजह से कई रेलगाड़ि‍यों की आवाजाही प्रभावित रहेगी.

इतना ही नहीं कुछ ट्रेन रद्द भी की जाएगी. इसमें 64466 पानीपत-नई दिल्‍ली एमईएमयू और 54642 फिरोजपुर-दिल्ली पैसेंजर शामिल है. ये  25 नवंबर को रद्द रहेंगी. वहीं 26 नवंबर को 14 से अधिक ईएमयू और पैसंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी.

26 नवंबर को रद्द होने वाली ट्रेनें

64465 और 64463 नई दिल्ली-कुरूक्षेत्र एमईएमयू,  64454 कुरूक्षेत्र-दिल्ली जं0 एमईएमयू,  64003 नई दिल्ली-सोनीपत ईएमयू, 64004 सोनीपत-साहिबाबाद ईएमयू, 64531 दिल्ली जं0-पानीपत एमईएमयू,  64536 पानीपत-दिल्ली जं0 एमईएमयू,  64913, 65915 दिल्ली-रोहतक एमईएमयू,  64912 रोहतक-नई दिल्ली एमईएमयू, 64914 रोहतक-दिल्ली एमईएमयू,  54641 दिल्ली जं0-फिरोजपुर पैसेंजर, 64911 नई दिल्ली-रोहतक एमईएमयू, 64094 शकूरबस्ती-हज़रत निजामुद्दीन ईएमयू,. 64090,64091,64087,64094, 64098 हज़रत निजामुददीन-हज़रत निजामुद्दीन ईएमयू, 64915 दिल्ली-रोहतक एमईएमयू.

आपको बता दे कि पुल मरम्मत के कारण कई ट्रेनों के रास्ते में बदलाव किया गया है. इसके आलावा कुछ ऐसे भी ट्रेन है जो अपने गंतव्य स्थान तक नहीं जायेगी.