Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से कर सकते हैं मुलाकात SP MLA शहजील इस्लाम पहुंचे लखनऊ

बरेली: समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों से दूर होने वाले विधायक शहजिल इस्लाम गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। उनके भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की चर्चा होती रही। पार्टी नेताओं में यह भी कानाफूसी होती रही कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल सकते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की। पीलीभीत रोड पर हुए एक कार्यक्रम में एक अप्रैल को सपा के भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे। इस पर उनके और कार्यक्रम आयोजक संजीव सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसके कुछ दिन बाद बीडीए ने सीबीगंज स्थित उनका पेट्रोल पंप ध्वस्त कर दिया था। बीडीए अफसरों ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए पेट्रोल पंप निर्माण करना बताया था। इसके बाद कई दिनों तक जब सपा के किसी पदाधिकारी, नेता ने उनके पक्ष में कुछ नहीं कहा तो माना जा रहा था कि वह नाराज हैं।

मिलने पहुंचे थे प्रदेश अध्‍यक्ष: सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर कार्रवाई के बाद स्‍थानीय कोई भी नेता उनके समर्थन में खड़ा दिखाई नहीं दिया था। पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से जरूर उनके समर्थन में ट्वीट किया गया था। उसके कुछ दिन बाद प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पटेल उनसे मिलने जरूर उनके घर पहुंचे थे। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया था कि पार्टी उनके साथ है और कोर्ट तक न्‍याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह द्वेश पूर्ण कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, पार्टी के रवैये से विधायक नाखुश थे और इसलिए उन्‍होंने एमएलसी चुनाव में भी मतदान नहीं किया था।