Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

15 की उम्र में ही बॉलीवुड में दुष्कर्म पीड़िता बन गई थी तब्बू, इस एक्टर के प्यार में अब तक कुंवारी

 

बॉलीवुड की संजीदा अभिनेत्री तब्बू आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहीं है। बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं तब्बू का जन्म 4 नवम्बर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है और वह शबाना आजमी की भतीजी हैं।

बचपन से ही अभिनय का शौक

फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली तब्बू को बचपन से ही अभिनय का शौक था। उन्होंने 15 वर्ष की उम्र में फिल्म ‘हम नौजवान’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था। इतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार में तब्बू ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद तो फिर तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी तब्बू अभी तक कुंवारी हैं। फिलहाल तब्बू का मिंगल होने का कोई इरादा नहीं हैं।

देव आनंद ने दिया तब्बू नाम

देव आनंद ने तबस्सुम हाशमी को स्क्रीन नाम तब्बू दिया। इसके बाद तब्बू ने तेलगु फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में मुख्य भूमिका में नजर आयी। मुख्य भूमिका के रूप में उनकी पहली हिन्दी फिल्म ‘पहला पहला प्यार’ थी, जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाई। इसके बाद 1994 में उनकी फिल्म ‘विजयपथ’ ने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई। इस फिल्म में तब्बू के अपोजिट अजय देवगन थे। इसके बाद तब्बू ने हिन्दी, मलयालम, तमिल, तेलगु, बांग्ला की कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया। जिसमें विरासत, चांदनी बार, माचिस, इरुवर, कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन, हु तू तू, चीनी कम,दृश्यम आदि शामिल हैं।

छह फिल्मफेयर अवार्ड व पद्मश्री से सम्मानित

इसके अलावा तब्बू ने हॉलीवुड की फिल्म ‘द नेमसेक’ में भी अभिनय किया है। उनकी फिल्मों को न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया बल्कि आलोचकों ने भी सराहा। तब्बू फिल्म माचिस (1996) और चांदनी बार (2002) में अपने प्रदर्शन के लिए तब्बू को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 2 राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड की हक़दार रह चुकी हैं। साथ ही उन्हें छह फिल्मफेयर अवार्ड, जिनमें से चार बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवार्ड फिल्म विरासत (1997), हु तु तु (1999), अस्तित्व (2000) और चीनी कम (2007) के लिए और फिल्म हैदर (2014) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड और एक फिल्मफेयर अवार्ड (साउथ फिल्म) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस-तेलगु फिल्म के लिए शामिल है। भारत सरकार ने सन 2011 में उन्हें पद्म श्री देकर सम्मानित किया था। तब्बू की गिनती बॉलीवुड की सबसे मंझी हुई अदाकारा के रूप में होती है। अपने अभिनय की बदौलत वह आज भी दर्शकों के दिल पर राज करती हैं।

अजय देवगन की वजह से हैं सिंगल

कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में तब्बू ने अपने सिंगल होने का बड़ा कारण बताया है। उन्होंने कहा कि अगर आज मैं सिंगल हूं तो वह सिर्फ अजय देवगन की वजह से। तब्बू का यह खुलासा काफी शॉकिंग है। तब्बू ने कहा था, ‘मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। ये दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से आजतक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह सिर्फ अजय है।’