Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

परिवर्तन पद यात्रा से होगा व्यवस्था व सत्ता परिवर्तन: कांता चौटाला

सिरसा

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला के
नेतृत्व में शुरू की गई ''परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वारÓÓ  से प्रदेश के
अंदर निश्चित रूप से व्यवस्था व सत्ता का परिवर्तन होगा। इसलिए आप सब से
अपील है कि आप इस पद यात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर सत्ता
परिवर्तन में सहयोग दें। यह बात चौधरी अभय सिंह चौटाला की धर्मपत्नी
कांता चौटाला ने आज सिरसा जिले के डबवाली हलका के एक दर्जन से अधिक
गांवों में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
कांता चौटाला ने आज कई गांवों में कार्यकर्ताओं के घर जलपान किया तथा

सुख-दुख में शामिल हुई। उनका गांवों का दौरा आज डबवाली हलके के गांव
रिसालियाखेड़ा से आरंभ हुआ। रिसालियाखेड़ा गांव में सबसे पहले वे एक
स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुई। उसके बाद गांव में कई लोगों के घर
जलपान किया। इसके बाद उन्होंने गांव बनवाला, रत्ताखेड़ा, दारेवाला,
गोविका, कालुआना में भी लोगों के घर जलपान किया और सुख-दुख में शामिल
हुई। उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त
किया। इस दौरान कांता चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार से हर वर्ग परेशान
हो चुका है। किसानों को उनकी फसलों का उचित रेट नहीं मिल रहा है। फसलें
खराब हो गई मगर सरकार ने मुआवजा नहीं दिया है। कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं।

युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन बन
गया है। ऐसे में लोग अब इस जनविरोधी सरकार से छुटकारा चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन पद यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन लाने का
काम करेगी। उसके बाद इनेलो की सरकार होगी तथा हर तरफ खुशहाली होगी। पहले
की तरह सरकार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। इसलिए आप
सब से अपील है कि आप पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहयोग
करे ताकि प्रदेश में इनेलो की सरकार बन सके। इस दौरे में उनके साथ हलका
अध्यक्ष विनोद अरोड़ा, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, संदीप गंगा, चौधरी
संदीप सिहाग, जोन इंचार्ज बबलू जाखड़, मोहन साहू, गिरधारी बिसू, मीनू
बराड़, गुरचरण सिंह गंगा, अनीश कुमार, प्रवीण शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता
थे।