Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शैक्षणिक भ्रमण कर लौटा विद्यार्थियों का दल

सिरसा

श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण पर
गया दल मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव एवं गोवर्धन पर्वत की यात्रा कर बुधवार को वापिस लौट आया। दल का
नेतृत्व श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र बांसल व सचिव बजरंग पारीक द्वारा

संयुक्त रूप से किया गया। प्रधान सुरेंद्र बांसल व सचिव बजरंग पारीक ने बताया कि इस भ्रमण यात्रा के दौरान
विद्यार्थियों ने धार्मिक स्थलों के दर्शन किए, वहीं उनके इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर अपने ज्ञान में
वृद्धि की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम


आयोजित किए जाते हंै, ताकि विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि हो। भविष्य में भी इस प्रकार के टूर कार्यक्रम
आयोजित किए जाते रहेंगे। वहीं विद्यार्थियों ने टूर के अनुभव सांझा करते हुए बताया कि धार्मिक भ्रमणों से मन
को एक असीम शांति मिलती है। उनके इतिहास के बारे में भी काफी जानकारी मिलती है। विद्यार्थियों ने बताया
कि जिन स्थानों के बारे में कभी सुना था, लेकिन उन्हें साक्षात आंखों के सामने देखकर एक अलग ही अनुभूति हुई।
इस दल में संस्था की मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य महेश भारती, महाविद्यालय के प्राचार्य गणेश शंकर, आचार्य
पुष्पा तथा आचार्य सुनील शामिल थे।