Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘हर घर तिरंगा’ पर स्वाती सिंह की लोगों से अपील, 11 से 17 अगस्त तक फहराएं राष्ट्रीय ध्वज

लखनऊ। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में लगभग 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 11 से 17 अगस्त तक प्रदेश में “स्वतंत्रता सप्ताह” मनाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है। सरकार के मंत्री और पूर्व मंत्री भी लगातार प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता सप्ताह के तहत तिरंगा फहराने की अपील कर रहे हैं।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की पूर्व मंत्री स्वाती सिंह (Swati Singh) ने लोगों से तिरंगा फहराये जाने की अपील की है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट में लिखा, ‘भारत के स्वतंत्रत, संप्रभुता एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” को अपने आवास, सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों के ऊपर फहराकर भारत माता का वंदन करें। अपने फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे संग सेल्फी अपलोड कर दूसरों को भी प्रेरित करें। राष्ट्र का गौरव गान करें, माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर 11 से 17 अगस्त तक सम्पूर्ण देश मना रहा है ‘ हर घर तिरंगा उत्सव। ‘