Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सुषमा स्वाराज असाधारण सहयोगी और एक उत्कृष्ट मंत्री थीं : नरेन्द्र मोदी

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज को उनके जन्मदिन पर याद किया और कहा कि ‘वह एक असाधारण सहयोगी और एक उत्कृष्ट मंत्री थीं।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को स्व. सुषमा स्वारज को याद करते हुए ट्वीट किया कि वे गरिमा, शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक थी। दृढ़ता से भारतीय मूल्यों और लोकाचार में निहित, हमारे राष्ट्र के लिए उनके महान सपने थे। वह एक असाधारण सहयोगी और एक उत्कृष्ट मंत्री थीं। उन्होंने सार्वजनिक सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। साथ में पीएम मोदी ने एक तस्वीर भी साझा की।

सुषमा ने हमेशा लोगों की मदद की

सुषमा स्वराज विदेश मंत्री के तौर पर लोकप्रिय थीं। इसका कारण विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए उनका सदैव आगे रहना है। 6 अगस्त 2019 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। स्वराज ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली विदेश मंत्री रही हैं। मदद से इतर सोशल मीडिया यूजर्स से होने वाली उनकी बातचीत भी मीडिया में सुर्खियां बटोरती थी।