Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सुरजीत सिंह बेगू बने ‘आप’ किसान सेल के जिलाध्यक्ष

सिरसा 31 अगस्त ।।।( सतीश बंसल ) – आम आदमी पार्टी किसान विंग हरियाणा की बैठक सिरसा के लक्ष्मी स्वीट्स पर किसान सेल हरियाणा जोन संगठन मंत्री डा० अमरजीत सिंह चानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर डॉ० चानी द्वारा आए हुए नेताओं का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी किसान सेल हरियाणा के प्रदेश सचिव कर्ण सिंह धनखड़ ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की आज की बैठक का उद्देश्य हरियाणा में आम आदमी पार्टी किसान सेल का विस्तार करना और किसानों की मांगों को उठाते हुए सरकार के कानों तक पहुंचाना था।

                                                                      बैठक में आम आदमी पार्टी किसान सेल हरियाणा के सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श उपरान्त सुरजीत सिंह बेगू जो कि सिरसा जिला के बड़े किसान नेताओं में से एक हैं, उन्हें आम आदमी पार्टी किसान सेल सिरसा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान सेल हरियाणा के पश्चिमी जोन अध्यक्ष रमेश ढिगाना ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार किसानों की फसलों ग्वार, कपास, धान आदि जो भी प्राकृतिक आपदा या किसी भी कारण से खराब हुई है उसकी स्पैशल गिरदावरी करवाकर 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा दे और साथ में किसान की फसल बर्बाद होने के कारण ट्रेक्टर-ट्राली या यदि किसी-भी कृषि यंत्र की लोन की किस्त है तो उसे भी प्रदेश भाजपा सरकार माफ करे।

प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल लाट ने कहा कि भाजपा सरकार किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर बनाए गए नाजायज मुकदमे वापिस ले और किसानों की बड़ी मांग स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करे और एम.एस.पी. बिल लोकसभा और विधानसभा मे पास करके किसानों को उनकी फसल का उचित समर्थन मूल्य दे। इस अवसर पर रानियां हल्का अध्यक्ष विनोद ओला शेखूपुरिया, असबीर डेलू जोधपुरिया, सतपाल सहारण, तरसेम सिंह सैनपाल, डॉ० बिक्कर सिंह कोठे, दलीप बैनीवाल, सुरेश चामल, हरीश, बंसी नारायण, महेन्द्र, सुरेंदर सिंह, राजकुमार, स्वर्णजीत, सुरजीत सिंह बेगू, अमनदीप, विकास कुमार, नरेश कुमार, लखविंदर सिंह नम्बरदार, बीरबल, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित रहे।

ंसिरसा, 31 अगस्त