Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश में भी ‘सुपर 30’ टैक्स फ्री

 

 

लखनऊ। रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सुपर 30 का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी है। फिल्म को देखने लोग सिनेमाघरों में तक पहुंच रहे हैं और फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिलता दिख रहा है।
फिल्म को पहले बिहार फिर राजस्थान में टैक्स फ्री किया गया। अब फिल्म को उत्तर में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को लखनऊ में मुलाकात की। आनंद कुमार ने उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने का अनुरोध किया। इसके बाद मुख्यमंत्री फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया।