Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कश्मीरी लड़कियों से प्यार कर बुरे फंसे बिहार के दो युवक, अब भेजा जाएगा जेल

पटना। बिहार के रहने वाले दो युवकों को कश्मीरी लड़कियों से शादी रचाना बेहद महंगा पड़ गया है। इन लड़कियों से शादी रचाने के बाद अब यह दोनों भाई कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह मामला सुपौल जिले से जुड़ा है। जहां कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दो लड़कियों को बरामद किया है, ये दोनों बहनें प्यार के चक्कर में अपने-अपने पतियों के साथ सुपौल पहुंची थीं।

दोनों बहनों का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया गया है। जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस में हिरासत में ले लिया है और अब इन्हें जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल युवतियों के पिता ने दोनों भाइयों के खिलाफ कश्मीर पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा बरामद की गई दोनों लड़कियां सुपौल में ही अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं।

जबकि पुलिस के मुताबिक कश्मीर के रामन जिला की रहने वाली दोनों बहनों को सुपौल के राधोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर गांव के रहने वाले तबरेज और परवेज से प्यार हो गया था। दोनों भाई राजमिस्त्री का काम करते थे। इसी काम के दौरान ही कश्मीर में ही दोनों भाइयों को कश्मीरी लड़कियों सायना और नादिया से प्यार हो गया।

इसके बाद दोनों युवक लड़कियों से शादी रचा सुपौल रवाना हो गए लेकिन उन लड़कियों के पिता को यह बात नागंवारा गुजरी और उन्होंने पुलिस में उन लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को सुपौल से बरामद कर दिया है और दोनों युवक को जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।