Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अग्रोहा शक्तिपीठ में कार्यक्रम का न्यौता देने सिरसा पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता

सिरसा।।(सतीश बंसल)  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी वरदान दिवस के
शुभावसर पर अग्रोहा शक्तिपीठ की पावन धरा पर द्वितीय 18 कुंडीय महायज्ञ 4 से 8 दिसंबर 2022 तक
आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का न्यौता देने के लिए कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता विपिन गोयल
(छानी वाले) सिरसा पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ दीपक गोयल श्री अग्रवाल महासभा के जिला महामंत्री, सुभाष
तलवाडिय़ा, कमलकांत मौजूद थे। कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विपिन गोयल ने अखिल भारतीय अग्रवाल
सम्मेलन के जिलाध्यक्ष नीरज बंसल से काफी देर तक वार्तालाप किया। नीरज बंसल ने उन्हें आश्वस्त किया कि
भारी संख्या में अग्र बंधू अग्रोहा पहुंचेंगे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। बंसल ने बताया कि 4 दिसंबर को सुबह 8
बजे से साढ़े दस बजे तक दस विधि से शुद्ध स्नान किया जाएगा। 11 बजे से 12 बजे तक 1818 महिलाओं द्वारा
कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 से 2 बजे तक यज्ञशाला में कलशों की स्थापना की जाएगी। दोपहर साढ़े
12 बजे से डेढ़ बजे तक अतिथियों एवं संतों का सम्मान समारोह होगा। सांय 3 बजे से 4 बजे तक मंडप प्रवेश,
गणपति पूजन, ब्राह्मण वरण, आरती की जाएगी। सांय साढ़े 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक भगवान अग्रसैन जी का
संगीतमय मंगलपाठ किया जाएगा।

 

5 दिसंबर को सुबइ 8 बजे से 9 बजे तक यजमानों का शुद्धिकरण एवं यज्ञों
पवित धारण होगा। 9 बजे से 10 बजे तक मंत्रों द्वारा एवं अरणि मंथन द्वारा अग्नि स्थापना की जाएगी। 10 बजे
से लेकर 1 बजे तक महायज्ञ प्रारंभ होगा। दोपहर ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक महायज्ञ किया जाएगा। साढ़े 5 से 6
बजे तक प्रवचन एवं आरती की जाएगी। साढ़े 6 बजे से 7 बजे तक 1818 दीपकों द्वारा पवित्रअग्र सरोवर पर दीप
प्रज्जवलन किया जाएगा।  8 बजे से साढ़े 10 बजे तक एक शाम भगवान अग्रसैन के नाम भजन संध्या होगी।
तीसरे दिन सुबह साढ़े 8 बजे से 12 बजे तक महायज्ञ होगा। 12 बजे से 1 बजे तक महालक्ष्मी जी एवं अग्रसैन जी
पर आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक महायज्ञ होगा। सांय साढ़े 5 बजे से 6 बजे तक प्रवचन
व आरती होगी। साढ़े 6 बजे से 9 बजे तक यज्ञ आचार्य द्वारा अग्र भागवत पुराण पर चर्चा होगी। चौथे दिन सुबह
साढ़े 8 बजे से 12 बजे तक महायज्ञ होगा। 12 बजे से 1 बजे तक निर्माणाधीन कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी  मंदिर
निर्माण पर चर्चा होगी। दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक 108 द्रव्यों द्वारा महालक्ष्मी जी का अभिषेक होगा। सांय 8बजे
से साढ़े 10 बजे तक एक शाम भगवान अग्रसैन जी के नाम भजन संध्या होगा। अंतिम दिन सुबह 8 बजे से 12 बजे

तक महायज्ञ होगा। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अतिथियों एवं संतों द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा और दोपहर 2
बजे से प्रसाद व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।