Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका का बड़ा कदम, 200 मौलानाओं समेत 600 लोगों को देश से निकाला

श्रीलंका। आतंकवाद के खिलाफ श्रीलंका ने बड़ा कदम उठाते हुए दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका के चर्च को निशाना बनाकर किए गए सीरिलय ब्लास्ट में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद पहले तो श्रीलंका ने बुर्का या फिर चेहरा ढकने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सभी नकाब पर बैन लगा दिया था। वहीं अब इसके बाद श्रीलंका ने एक और कड़ा कदम उठाया है।

श्रीलंका ने अब देश से 200 मौलानाओं समेत 600 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को देश से निकाल दिया है। श्रीलंका सरकार के ही एक मंत्री ने इस बात की जानकारी रविवार को दी है। यहां के गृह मंत्री वाजिरा अभयवर्धने ने कहा है कि ये मौलाना वैध रूप से देश में आए थे लेकिन हमलों के बाद हुई सुरक्षा जांच में पाया गया कि यह सभी वीजा अवधि के खत्म होने के बाद भी देश में रह रहे थे।

इसके आधार पर ही इन मौलानाओं समेत विदेशी नागरिकों पर जुर्माना लगाने के साथ ही इन्हें देश से निकाल दिया गया है। अभय वर्धने ने कहा है कि ‘देश में सुरक्षा की ताजा स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने वीजा प्रणाली की समीक्षा की और धार्मिक शिक्षकों के लिए वीजा प्रतिबंध को कड़ा करने की दिशा में निर्णय लिए हैं।’ इसके आधार पर ही इन विदेशी नागरिकों को देश से निकाल दिया गया है। जिसमें 200 मौलाना भी शामिल हैं। गौरतलब हो कि इसाईयों के पवित्र पर्व ईस्टर के मौके पर हुए हमले में 200 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।