Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तेज़ रफ़्तार वाहन ने एक चरवाहे सहित नौ बकरियों को रौंदा

एटा |
तेज रफ्तार कैंटर ने बकरी चरा कर लौट रहे तीन चरवाहों को रौंद दिया जिसमें एक चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि हादसे में दो अन्य लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहॉं एक चरवाहे की हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है| 

एक चरवाहे की हुई मौत

  • मामला थाना रिजोर के शिकोहाबाद रोड स्थित  बाकलपुर गांव का है। जहां बकरी चराकर लौट रहे तीन चरवाहे लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात केंटर ने रौंद दिया। जिससे एक 65 वर्षिय वृद्ध चरवाहे अलबेले सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया  जबकि दो अन्य घायल लोगों ने अजब सिंह व अतुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कर दिया गया, 1 की हालत गंभीर के चलते एक को एसएन आगरा रैफर किया गया है। 

नौ बकरियों की हुई मौत

  • एटा के इस सड़क हादसे में 9 बकररियों की तो मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से ज्यादा बकरियां गंभीर घायल हुई है वही हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। वही थाना रिजोर के शिकोहाबाद रोड स्थित गाँव बाकलपुर के शिकोहाबाद रोड का मामला है।तीन चरवाहे लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात केंटर ने रौंद दिया जिससे एक 65 वर्षिय वृद्ध चरवाहे अलबेले ने मौके पर दम तोड़ दिया व दो अन्य लोग अजब सिंह व अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

  • घटना से आक्रोशित गुस्साए ग्रामीणों ने एटा-शिकोहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुचे जॉइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तँवर  व पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को संमझा बुझाकर जाम को तो खुलवा दिया जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।