Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जल्द देश के कई राज्यों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है

देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है कि बहुत जल्द देश के कई राज्यों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है क्योंकि यहां बारिश होने की संभावना है। ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से लोग बहुत परेशान है, घर से निकलना मुश्किल हो गया है।


सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, ‘दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत देश के कई राज्यों से हीटवेव खत्म हो गई है। हालांकि पश्चिम में अभी गर्मी है। इस दौरान तापमान अगले 6-7 दिनों तक नहीं बढ़ेगा। उत्तर पश्चिम भारत में येलो अलर्ट है और बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में 3 मई को बारिश हो सकती है।
लखनऊ में मंगलवार और बुधवार को आ सकते हैं बादल:

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों का मौसम बदला नजर आ रहा है और ये उम्मीद जताई गई है कि लखनऊ में मंगलवार और बुधवार को बादल आ सकते हैं। इसके अलावा अगले 4 दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में भी तेज हवाएं चल सकती हैं।