Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनभद्र की घटना दुखद, इस पर नहीं होनी चाहिए राजनीति-मनोज सिन्हा

मीरजापुर। पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को विन्ध्यवासिनी धाम पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में हुए नरसंहार घटना अत्यंत दुखद है, लेकिन इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सोनभद्र नरसंहार मामले में प्रदेश सरकार ने तुरन्त कार्रवाई की। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रशासन द्वारा सोनभद्र जाने से रोके जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि जब ऐसी घटनाएं होती है तो शांति व्यवस्था के मद्देनजर शासन को ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं।
इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। घटना अत्यंत दुखद है। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अपराधियों पर काफी हद तक शिकंजा कसा गया है। पुलिस विभाग में कुछ नवीनीकरण की आवश्यकता है। माता के दर्शन-पूजन करने के बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो गये।