Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अमेठी जीत स्मृति ईरानी ने बनाई बीजेपी में खास जगह, हुई मोदी कैबिनेट में वापसी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके संसदीय क्षेत्र में हराने वाली स्मृति ईरानी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में वापसी की। बता दें कि ईरानी मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में सबसे ज्यादा दिखने और प्रखर वक्तव्य से लोगों को आकर्षित करने वालों में से एक रही हैं और उन्हें अक्सर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दृष्टिकोण को साफगोई से रखने के लिए कहा जाता है।

याद हो कि पांच साल पहले अमेठी से चुनाव हारने के बावजूद, उन्होंने वहां के मतदाताओं के साथ संपर्क में रहकर उनका विश्वास जीता। नतीजतन इस बार उन्होंने कांग्रेस की पारम्परिक सीट मानी जाने वाली अमेठी से राहुल गांधी को हराकर सभी को आचंभित कर दिया।

इससे पहले 2014 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शमिल हुई ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। बाद में वह कपड़ा मंत्रालय चली गईं। बीच में, उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय की कमान भी दी गई।

उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर कांग्रेस ने हमेशा उन पर हमला किया लेकिन इसका असर उनके चुनावी अभियान पर नहीं पड़ा। उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दिया। सदन में भी उनकी मौजूदगी हमेशा सबसे अधिक रहती थी।

23 मार्च 1976 को जन्मीं ईरानी एक पूर्व मॉडल हैं, जो प्रतिष्ठित टीवी शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी विरानी की भूमिका के बाद से मशहूर हुई थीं। वह 2011 में राज्य सभा के लिए चुनी गई थी।