Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ट्रैफिक मैनेज करने की स्टाइल से फेमस हुई इंदौर की शुभी, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे फैन

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में इन दिनों एक लड़की सुर्ख़ियों में छाई हुई है। दरअसल, ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता फैला रही इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रहा है। शुभी जैन नाम की इस ट्रैफिक वॉलिंटियर की चारों तरफ तारीफ हो रही है। 

MBA की पढ़ाई कर रही शुभी की विशेषता यह है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों की प्रशंसा कर उन्हें सैल्यूट करती है। वह जिस से लोगों को ट्रैफिक नियमों के सम्बन्ध में बताती है वह वाकई काबिल ए तारीफ है।

शुभी का कहना है कि लोगों को केवल रोक-टोक करने से बात नहीं बनेगी, बल्कि जो लोग ट्रैफिक रूल्स का पालन कर रहे हैं, उनकी प्रशंसा करें इससे उन्हें अच्छा लगेगा साथ ही बाकी लोगों को भी ऐसा करने की प्रेरणा मिलेगी। 

MBA छात्रा शुभी इंदौर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले लोगों को सैल्यूट कर अपने अंदाज में शुक्रिया कहती है। MBA कर रही शुभी जैन स्‍वयंसेवक के तौर पर यातायात पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक को नियंत्रित करती है। वह इंदौर को स्वछता की ही तरह ट्रैफिक नियम पालन करने में भी नंबर वन बनाना चाहती है।