Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

श्री गौशाला प्रेमी संघ ने लगाई जलजीरे की छबील

सिरसा

श्री गौशाला प्रेमी संघ की ओर से शहर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में
निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान भगवान परशुराम चौक पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जल जीरे
की सेवा की। संघ की ओर से सतीश गोयल, ज्ञान जिदंल, संजय गोयल, विनय शर्मा, संजय फडिय़ा, सुरेश फडिय़ा,
रमेश बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि अग्रसेन स्कूल से भगवान श्री राम व पवन सुत हनुमान का जयकारा
लगाकर शोभा यात्रा को शुरू किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए संघ की ओर से भगवान परशुराम चौक पर


शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के लिए जलजीरे की छबील लगाकर पुण्य कमाया गया। जयश्रीराम के नारे के
साथ-साथ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलजीरा भेंट किया गया। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से शहर
में समय-समय पर होने वाले धार्मिक आयोजनों में इस प्रकार की सेवा लगातार की जाती है। इस मौके पर सुनील
तायल, प्रमोद बंसल, अजय गर्ग, संजीव जिंदल, विकास गर्ग, संजय शर्मा, राकेश ग्रोवर, विनित तलंगा, दीपक
गोयल, विनोद शेरपुरा, श्याम कसेरा, विनित मेहता, पवन सिंगला, विनय हिसारिया, कपिल हिसारिया, अमित
गोयल, राजेंद्र शर्मा, आशीष टुटेजा सहित अन्य संघ सदस्य उपस्थित थे।