Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

श्रद्धा सिंह के नृत्य ने मोहा सबका मन

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर खीरी की एक बेटी ने अपना नृत्य प्रस्तुत किया। जिसकी सराहना सभी ने की। शहर की यह बेटी करीब दो साल से भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ में नृत्य की शिक्षा ले रही है।

  अपनी कला से अपने संस्थान व शिक्षकों के बीच अपनी अलग एक पहचान बना चुकी श्रद्धा सिंह भदौरिया पुत्री विमलेश भदौरिया जो कि एक समाजसेवी है ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर संस्थान में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अपना नृत्य प्रस्तुत किया। जिसकी वहां मौजूद व्यक्तियों व शिक्षकां ने प्रशंसा की। आपको यह भी बता दें कि  श्रद्धा सिंह भदौरिया बीते कई सालों से नृत्य की शिक्षा ले रही हैं। करीब दो साल पहले इन्होंने भातखंडे विश्वविद्यालय में अपना भविष्य तलाशने के लिए प्रवेश लिया। समाजसेवी विमलेश सिंह भदौरिया की यह बड़ी पुत्री हैं और अब तक कई रंग मंचों पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। 
  कई वर्षो से लखनऊ सहित कई जिलों में हुए कार्यक्रमों में भाग लेकर श्रद्धा सिंह भदौरिया  ने भाग लेकर निर्णायकों का मन मोहा है। शहर वासियों में भी शहर की इस बेटी के लिए काफी प्रेम और स्नेह देखने को मिला। कई मंचों पर प्रस्तुत के दौरान खीरी के लोगों ने इस बेटी की  प्रशंसा की। वहीं आज जिले सहित मण्डल व प्रदेश स्तर पर भी खीरी की इस बेटी की सराहना हो रही है।

वीडियो: