Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड सितारों ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक, अक्षय कुमार ने कहा…

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अचानक हुए निधन से पूरा देश आहत है। तमाम राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं ने दिवंगत नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

इन नेताओं के अलावा आम नागरिक भी शीला दीक्षित के निधन पर शोक जता रही हैं और उनके परिवार के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त कर रही हैं। बॉलीवुड कई सितारों ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की सीनियर लीडर के निधन पर दुख जताया है।

अक्षय कुमार का ट्वीट

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शीक्षा दीक्षित की निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा,’शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर बहुत ही दुख हुआ। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में काफी बदलाव किए। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

ऋचा चड्ढा का ट्वीट

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने लिखा,’शीला दीक्षित का निधन दिल्ली में रहने वाले लोगों को पर्सनल लॉस की तरह महसूस होगा। मेरे स्कूल और कॉलेज के दिनों में दिल्ली की हरियाली 300 प्रतिशत बढ़ी, उनकी वजह से। वह बहुती बड़ी नेता थीं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। परिवार के प्रति संवेदनाएं। वह सबता ख्याल रखने वाली नेता थी। उनके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।’

उर्मिला मातोंडकर का ट्वीट

कांग्रेस के टिकट पर पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने लिखा,’ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें। शीला दीक्षित आपको हमेशा अपनी शक्ति, दृढ़ संकल्प और दयालु पर्सनेलिटी के लिए याद किया जाएगा, जिसने कई चीजों के साथ दिल्ली को और भी खूबसूरत बनाया। ओम शांति।’