Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, लम्बे समय से थी बीमार…राज नेताओं ने जताया दुःख

द‍िल्‍ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस की अध्‍यक्ष शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शीला दीक्षित पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें आज सुबह 10.30 बजे दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

काफी ईलाज के बाद उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पेसमेकर के ठीक से काम न करने शीला दीक्षित को शनिवार सुबह एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें आईसीयू में रखा गया था। करीब दस दिन के इलाज के बाद सोमवार को ही वह अस्पताल से वापस घर लौटी थीं। शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया और उनके निधन की जानकारी दी। कांग्रेस ने कहा कि वह अपने 15 साल के मुख्यमंत्री पद के दौरान दिल्ली का चेहरा थीं।

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा,’शीला दीक्षित के निधन के बारे में बताते हुए दुख हो रहा है। कांग्रेस सबसे पुरानी महिला नेता और 3 बार की दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित दिल्ली का चेहरा थीं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।’ वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,’मैं शीला दीक्षित के निधन के बारे सुनकर सदमे हूं। वह कांग्रेस की बेटी थी, जिनके साथ मेरी पर्सनल बॉन्डिंग थी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दिल्ली के लोगों के साथ हैं, जिनके लिए वह 3 बार मुख्यमंत्री बनी।’ कांग्रेस के अलावा अलग-अलग राजनीतिक पार्टी और उनके मेंमबर्स ने शीला दीक्षित की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा