Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शीला जी मुझे बहुत प्यार करती थीं : प्रियंका

 

वाराणसी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित के निधन पर पार्टी स्तब्ध है। शनिवार अपराह्न चुनार से शहर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शीला दीक्षित को नमन कर उन्हें याद किया।

प्रियंका ने कहा कि शीला जी मुझे बहुत प्यार करती थीं। उनसे जब मैं मिलती थी तो हमेशा गले लगा लेती थीं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद ज्ञानवापी क्रासिंग पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश खासकर दिल्ली के विकास के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए भी राजनीतिक रूप से बड़ी क्षति है।

गौरतलब है कि घोरावल जमीनी संघर्ष में हुई मृतकों के परिजनों से संवेदना जताने के लिए उम्भा गांव जाने की जिद्द पर प्रियंका वाड्रा को जिला प्रशासन ने मीरजापुर चुनाव में रोक लिया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगभग 26 घंटे धरने पर रहने के बाद पीड़ित परिवारोंं से मुलाकात के बाद वाराणसी पहुंची थीं।