Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जन्मदनि विशेष : शबाना आजमी कभी लेस्बियन बनीं तो कभी मुंडवाए बाल, जानें कौन था पहला प्यार

 

 

दिग्गज फिल्म अभिनेत्री और थियेटर कलाकार शबाना आजमी आज 69 साल की हो गई हैं। शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था। शबाना के पिता कैफी आजमी मशहूर शायर और कवि थे और उनकी मां शौकत आजमी इंडियन थियटर के कलाकार थी। शबाना को अभिनय की प्रतिभा अपनी मां से विरासत में मिली। शबाना ने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिटीयूट ऑफ इंडिया पुणे से एक्टिंग की पढ़ाई की। इसके बाद शबाना अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने में लग गई। शबाना की पहली फिल्म ‘अंकुर’ 1975 में रिलीज हुई थी। शबाना को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला।

इस फिल्म के बाद शबाना ने एक के बाद एक कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। 1983 में ‘अर्थ’, 1984 में ‘खंडहर’, 1985 में ‘पार’ और 1999 में फिल्म ‘गॉडमदर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला। इसके अलावा शबाना को फिल्म ‘स्वामी’, ‘अर्थ’ और ‘भावना’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इसी बीच 1984 में शबाना ने मशहूर शायर और गीतकार जावेद अख्तर से शादी कर ली। शबाना आजमी की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज और बोल्ड अभिनेत्रियों में होती हैं। फिल्म ‘मासूम’ में जहां उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों को छुआ, वहीं ‘गॉडमदर’ में उनके डॉन के किरदार ने लोगों को हैरत में डाल दिया।

दर्शकों ने शबाना को हर किरदार में पसंद किया। शबाना आजमी को फिल्मों में उनके योगदान के लिए 1988 में ‘पद्मश्री’ और 2012 में ‘पद्म भूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया। शबाना आजमी अर्थ, निशांत, अंकुर, स्पर्श, मंडी, अनोखा बंधन, मृत्युदंड, मकड़ी, तहजीब, हनीमून ट्रैवेल्स आदि फिल्मों में दमदार भूमिका निभाई है।

फायर में बनीं लेस्बियन

उन्होंने फिल्म फायर में एक लेस्बियन महिला का रोल निभाया था। इस फिल्म में नंदिता दास ने उनकी पार्टनर का रोल निभाया था। इस फिल्म को दीपा मेहता ने डायरेक्ट किया था। अपने विवादित कंटेंट के कारण ये फिल्म काफी चर्चा में रही थी और इस फिल्म की रिलीज में भी काफी अड़चनें आई थीं। इसके अलावा उन्होंने दीपा मेहता की ही फिल्म वॉटर के लिए अपने बालों को भी मुंडवा लिया था।

कबीर बेदी थे पहला क्रश और जावेद से की शादी

कहते हैं कि कबीर बेदी शबाना का पहला क्रश थे। हालांकि शादी उन्होंने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से की।जावेद अख्तर पहले से शादीशुदा थे, लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक देकर अभिनेत्री शबाना से निकाह कर लिया।