Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, अभिनेत्री सहित सात गिरफ्तार

 

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच के समाजसेवा शाखा ने कांदिवली पश्चिम स्थित एक स्टार बॉक्स कैफे में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस दौरान चार मॉडल को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें एक हिंदी वेब सीरीज की अभिनेत्री व एक मॉडल नाबालिग है। साथ ही दो महिला दलाल और एक युवक को दबोचा गया।

गुजरात के अहमदाबाद स्थित इंडिगो एयरलाइंस लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले वायुदूत कंपनी में काम करने वाला आदित्य अरविंद चावड़ा (20) मुंबई के कांदिवली स्थित एक महिला दलाल के सम्पर्क होने के साथ ही सेक्स रैकेट मॉडल लड़कियों की सप्लाई करने की जानकारी समाजसेवा शाखा को मिली थी। समाजसेवा शाखा के अधिकारियो ने फर्जी ग्राहक भेजकर संपर्क किया। तीन मॉडल लड़कियों का सौदा तीन लाख 50 हजार रुपए में किया। जिसके बाद आदित्य चावड़ा गुरुवार को अहमदाबाद से मुंबई के कांदिवली में कमीशन लेने आया था।

इस दौरान पुलिस ने छापा मारकर चार मॉडल लड़कियों, दो महिला दलाल और आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों को बालसुधार गृह भेजने के साथ ही पुलिस ने महिला दलाल और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। बालसुधार भेजी गईं मॉडल में एक हिंदी वेब सीरीज की अभिनेत्री है।