Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 30 गिरफ्तार

 

 

कोलकाता। कोलकाता में पुलिस की खुफिया टीम ने मानव तस्करी गिरोह के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। महानगर के चार जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया है, जहां से कुल 30 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

कोलकाता के जादवपुर, गरियाहाट, न्यू मार्केट और भवानीपुर थाना इलाके में रविवार देर रात पुलिस की खुफिया टीम ने छापेमारी की। जहां से मानव तस्करों और एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला है कि बड़ी संख्या में महिलाओं को राज्य के दूसरे हिस्सों से काम का प्रलोभन देकर कोलकाता लाया गया था। यहां ब्यूटी पार्लर, स्पा और अन्य जगहों पर काम की आड़ में देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। कई महिलाओं और लड़कियों को दूसरे राज्यों में तस्करी भी किया जाना था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।