Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दलेर पाजी संग हरियाणवी छोरी ने जमकर ठुमके, VIDEO देख आप भी होंगे मस्त…

सपना चौधरी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं। उनकी अदा का हर कोई दीवाना है। सपना समय समय पर अपने अंदाज से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं।

इन सोशल मीडिया पर सपना का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे उनके चाहने वाले एक बार फिर सपना की चर्चा में जुट गए हैं। हरियाणा की बांकी छोरी अपने फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

वीडियो शेयर करते रहते हैं फैन्स

गौरतलब है कि हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी आज कल अपने वीडियोज को लेकर काफी छाई रहती हैं। आए दिन उनके फैन्स उनका कोई न कोई वीडियो शेयर करते रहते हैं।

अब हाल ही में सपना का एक वीडियो सामने आया है जिसे पीटीसी नेटवर्क के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि सपना और दलेर मेहंदी किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं।

दोनों एक साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का साथ में डांस फैन्स को भी खूब पसंद आ रहा है इसलिए वो ये वीडियो बार-बार देख रहे हैं।