Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सावित्री बाई फुले ने छोड़ा कांग्रेस का ‘हाथ’, अब बनाएंगी अपनी पार्टी

 

 

 

बहराइच। पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस गईं सावित्री बाई फुले ने एक साल के भीतर ही कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और ऐलान किया कि अब वह अपनी खुद की पार्टी बनाएंगी।

इस्तीफा देने के बाद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज पार्टी में नहीं सुनी जा रही थी। इसी वजह से मैंने इस्तीफा दिया है। पूर्व सांसद ने कहा कि अब वो अपनी खुद की पार्टी बनाएंगी।

साल 2014 में सावित्री बाई फुले भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बहराइच से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। लेकिन पार्टी से किसी मुद्दे पर विवाद होने के चलते उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इसी साल दो मार्च को उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था।

 

दरअसल, सावित्री बाई फुले का कहना था कि भाजपा के चार सालों में बहुजन समाज का कोई भला नहीं हुआ है। जब तक भारत का संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होगा, तब तक बहुजन समाज का उत्थान नहीं हो पाएगा’। इन्हीं मांगों के चलते सावित्री बाई ने पिछले साल ही लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा जनता का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था।