Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपना चौधरी ने ‘बंदूक चलेगी’ पर किया जबरदस्त डांस, फिर हुआ कुछ ऐसा… VIDEO

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं। उनकी अदा का हर कोई दीवाना है। सपना समय-समय पर अपने अंदाज से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। यूट्यूब पर अब भी उनके पुराने स्टेज शोज के वीडियो को बड़े चाव से देखा जाता है। सपना का एक वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है।

इसमें वे हरियाणवी गाने ‘बंदूक चलेगी’ पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। पीले सूट में उनके कातिलाना एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। इस वीडियो को अब तक तीन लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि इसी साल की शुरुआत में सपना ने बॉलीवुड फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स से फिल्मों में भी कदम रखा था। सपना कई बड़ी-बड़ी म्यूजिक एलबम में भी नजर आ चुकी हैं।

बता दें कि बिग बॉस 11 में के बाद सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी काफी बढ़ गई है। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा जब सपना का कहीं किसी शहर में प्रोग्राम नहीं होता हो। सपना चौधरी सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं। पिछले कुछ समय में उनके फैंस की संख्या में और बढ़ोतरी हुई है।

अब सपना चौधरी न केवल हरियाणा बल्‍कि देशभर में शो करती हैं। फिलहाल सपना अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टा ग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने टैलेंट की बदौलत सपना ने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक खूब नाम कमा रही हैं।