Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संजय सिंह का आरोप-यूपी में जल जीवन मिशन में करोड़ों का घोटाला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जो भी कार्य हो रहेे हैं, उसमें करोड़ों की कमीशनबाजी और घोटालों की कलई खुलने लगी है। उन्होंने इन आरोपों की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराए जाने की मांग की।

सिंह ने सोमवार को यहां एक प्रेसवार्ता कर उत्तर प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि “जल जीवन मिशन” में हज़ारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। प्रदेश में 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये की इस योजना में राज्य और केंद्र सरकार का शेयर आधा-आधा है। पूरे मिशन को तीन वित्त वर्ष में पूरा किया जाना है, पर साल 2020-21 में जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है। जो भी काम हो रहे हैं, उसमें करोड़ों की कमीशनबाजी और घोटालों की कलई खुलने लगी है। उन्होंने इस घपले को लेकर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए।

संजय सिंह ने कहा कि इस मिशन में अयोध्या, आगरा और कानपुर में 30 से 40 प्रतिशत की ज्यादा दरों पर काम कराए गए हैं। उन्होंने थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार जल जीवन मिशन के घोटाले पर चुप नहीं बैठेगी।