Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सैलून संचालक ने महिला कर्मचारी के साथ किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

 

रायपुर (छत्तीसगढ़)। एक सैलून संचालक ने अपनी ही महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात में सैलून संचालक की पत्नी भी शामिल है जिसने अपने पति को दुष्कर्म करने में मदद की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित- महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तम सेन और अनिल गुप्ता अमलीडीह में स्टाइलिश गुरु के नाम से सैलून का संचालन करते हैं। पीड़िता यहां रिसेप्शनिस्ट पद पर काम करती थी। सैलून और संचालक का घर आस-पास जुड़ा हुआ है। सैलून में बाथरूम की व्यवस्था ना होने पर युवती को उत्तम सेन के घर जाकर बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ता था। घटना के दिन जब युवती बाथरूम का इस्तेमाल करने संचालक के घर पहुंची तो आरोपित पहले से ही वहां मौजूद था। इसके बाद उत्तम की पत्नी हिना सेन ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वहां से चली गई, बाद में उत्तम ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने पीड़िता को किसी को न बताने और काम से निकाल देने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाने में की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रविवार देर रात संचालक उत्तम सेन, उनकी पत्नी और अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है। आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता को धारा 354, 376, 34 व 3(2) SC ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।