Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सलमान भाई पर बरपा क्राइम ब्रांच का कहर, घर से किया गिरफ्तार…

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। अभी उनका काला हिरण केस खत्म भी नहीं हुआ और उनपर फिर एक नई मुसीबत आ गई।

दरअसल, मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक्टर सलमान के बंगले की देखभाल करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया।

सलमान के बंगले की पिछले 20 साल से देखभाल कर रहा ये शख्स मुंबई पुलिस का वांछित अपराधी है और पुलिस पिछले 29 साल से उसकी तलाश कर रही थी।

इस शख्स को किया गिरफ्तार

खबरों की मानें तो सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से इस शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। 62 साल के इस शख्स  के यहां कार्यरत होने की खबर मुंबई पुलिस को अपने गुप्त सूत्रों से मिली। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने मुखबिर से मिली खबर के अनुसार योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोला। 

हरियाणवी महिला नेता से नन्हें रिपोर्टर ने किया सवाल, बोली- तू बस बोलता रह.. बहुत अच्छा लग रहा है VIDEO