Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हर युग में ‌महिषासुर को मारने के ‌लिए देवी अवतार लेती है- साध्वी पंकजा भारती

सतीश बंसल ) दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से दो दिवसीय महामाई की महिमा का आयोजन खन्ना कॉलोनी में किया जा रहा है। इस दौरान आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी पंकजा भारती ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये अहंकार ही है जो इंसान को इतना नीचे गिरा देता है। जन्म लेते है महिषासुर जैसे असुर जिसके बारे में हम सब सुनते  आए है। ये आसुरी वृति  ही मानव  को विकलपित करती है और फिर हर युग में जन्म लेती है। वह जगतजननी वियिन्म रूपों को धारणकर आती है।

एवं अहंकार रूपी आसुरों का विनाश करती है। वह सतगुरु का रूप धारण कर आती है। हमें भी अपने जीवन में अपनी आत्मा को तृप्त करने के‌ लिए स‌तगुरु व ब्रहमज्ञानी सतगुरु का चुनाव करना चाहिए। जिससे हम अपना जीवन को सफल बना सकें। इस मौके पर साध्वी अनु भारती, चंडा भारती ने मधुर भजन गायन से सब भक्तों का मंत्रमुग्ध कर दिया।